मप्र के 4 शहरों में टोटल लॉकडाउन, छिंदवाड़ा में आज रात 10 बजे से 3 दिन लॉकडाउन, बैतूल, रतलाम व खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगी है, 24 घंटे में 2546 संक्रमित केस मिले है। 12 लोगों की मौत हुई है यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है। बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है और नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरूवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर सौरभी सुमन के अनुसार लॉकडाउन नगरीय क्षेत्रों और शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिया में लगेगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। यहां 24 घंटे में 40 मरीज मिले है। बैतूल में 63 और खरगोन में 77 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
रतलाम में 2 दिन का लॉकडाउन, पहली बार नीमच में संडे लॉकडाउन
रतलाम में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यहां दवाई और मेडिकल की सुविधा के अलावा सभी संस्थान बंद रखे जाएंगे। दूध वितरण के लिए सुबह और शाम दूध विक्रेताओं को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। नीमच में एक दिन रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रतलाम में 24 घंटे में 84 केस, जबकि नीमच में 27 केस मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *