आतंकी बुर्का पहनकर बीजेपी नेता के घर घुसे थे, लश्कर के 2 आतंकियों की पहचान हुई
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की सख्ती से आतंकी पूरी तरह बौखलाएं हुए है। वे अब डर और दहशत कायम करने के लिए हर हथकंड़ा अपनाने में जुटे हुए है। आतंकी अब हमले के लिए बुर्के के इस्तेमाल से भी गुरेज नहीं कर रहे है। कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर के नौगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर हमला करने वाले आतंकियों की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 4 आतंकी शामिल थे। इनमें से 2 आतंकियों की पहचान हो चुकी है। पहचाने गए देानों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए है।
आईजी विजय कुमार ने कहा कि आज नौगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर सुरक्षाकर्मी लगे हुए थे उसी दौरान बुर्का पहने 1 आतंकी ने मेन गेट पर आकर दरवाजा खटखटाया। सुरक्षाकर्मियों को लगा कि कोई महिला होगी इसलिए उन्होंने दरवाजा खोल दिया उसी वक्त दो और आतंकी अंदर घुस गए और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में 1 जवान शहीद रमीज राजा हो गए।
