मोटरसाईकिल सवार से आग की लपटों से घिरने हुई मौत

ग्वालियर. एनएच 44 पर गुरूवार की दोपहर हुए भीषण हादसे में मोटरसाईकिल सवार जिन्दा जल गया। वह जेसीबी चालक था। डबरा से कैन में डीजल भरकर गोराघाट की ओर जा रहा था। सिंध नदी के पुल पर बमरोली गांव के पास संतुलन बिगड़ने से वह मोटरसाईकिल सहित गिर गया। मोटरसाईकिल गिरते ही चिंगारी उठी और डीजल से भरी कैन ने आग पकड़ ली। लपटों से घिरा लड़का सड़क पर दौड़ने लगा और सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

क्या है पूरा मामला

बानमोर निवासी सोनू यादव (25) गोराघाट पर ठेकेदार के यहां जेसीबी चलाता था। गुरुवार को जेसीबी चलाते वक्त डीजल खत्म हो गया। इसी कारण वह डीजल लेने बाइक से डबरा गया था। करीब 25 लीटर डीजल से भरी कैन लेकर लौट रहा था। बाइक की रफ्तार 60-70 प्रति किलोमीटर थी। दोपहर दो बजे सोनू सिंध नदी के पुल के समीप पहुंचा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क पर फिसलते हुए गिर गई। सड़क पर तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से चिंगारी निकली। जैसे ही, सड़क से उठती चिंगारी ने डीजल को छुआ, वैसे ही लपटें उठने लगी। बाइक भी धू-धू कर जल उठी। देखते ही देखते युवक भी लपटों में समा गया। हादसे में युवक बाइक समेत जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की जानकारी डबरा पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *