मुरैना में कारोबारी ने पहले पत्नी, बेटे व बेटी की गला काटकर हत्या की उसके बाद खुद फांसी लगा ली

मुरैना. पलिया कॉलोनी में दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां किराना कारोबारी सत्यदेव शर्मा ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी बाद में उसने खुद भी फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब सुबह 9 बजे दूध वाला घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पूरा मामला सामने आया। उसके बाद एक पड़ोसी नीरज ने छत से सत्यदेव के घर में झांका तो लटके हुए आदमी के पैर दिखाई दिए। नीरज ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। मोहल्लेवाले दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो यत्यदेव (45), उनकी पत्नी ऊषा (42), बेटे अश्विनी (12) और बेटी मोहिनी (10) के शव मिले।
मोहल्लेवालों से होगी पूछताछ
पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची, घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। माता-पिता और मोहल्लेवालों से पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पितम सक्सेना ने बताया कि तेज धारवाले हथियार से 3 लोगों का गला काटा गया है इसके बाद सत्यदेव ने फांसी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *