लुटेरी दुल्हनों ने ग्वालियर में कपड़ा व्यापारी के भाइयों से शादी की, 2 माह बाद 8 लाख के गहने व 7 लाख कैश लेकर फरार

ग्वालियर. दो लुटेरी दुल्हनों का कारनामा सामने आया है, दोनों उज्जैन की रहने वाली है और दोनों ने 3 महीने पहले कपड़ा व्यवसायी के दो भाइयों से शादी की थी। दो महीने बाद ही घर से 8 लाख रुपए के गहने और 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गई। पीडि़त व्यवसायी ने बिलौआ थाना में दोनों बहुओं और उनके भाई संदीप मित्तल, रिशता कराने वाले समेत अन्य 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
बता दें कि शादी के समय बताया गया था कि उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है और शादी कराने के नाम पर 7 लाख रुपए भी लिए गए थे। जांच में पता चला है कि एक दुल्हन का पहले से ही एक बेटा है। उज्जैन में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर पहले से ही दर्ज है।
बिलौआ थाना क्षेत्र निवासी नागेन्द्र जैन कपड़ा कारोबारी है, दिसंबर 2020 में उन्होंने छोटे भाइयों दीपक जैन और सुमित जैन की शादी उज्जैन निवासी नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से की थी। रिश्ता दोनों लड़कियों के भाई संदीप मित्तल के सामने तय हुआ था। रिश्ता समाज के बाबूलाल जैन ने तय करवाया था। दोनों की जाति वैश्य बनिया बताई गई थी। शादी के बाद नंदनी और रिंकी करीब 15 से 20 दिन तक ससुराल रहीं बाद में मायके चली गईं। इसके बाद वह 9 जनवरी 2021 को अपने भाइयों संदीप मित्तल व आकाश मित्तल के साथ आईं। कुछ देर तक ससुर से कमरे में कुछ बात की इसके बाद ससुर को हार्टअटैक आ गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई। सुसर के तेरहवीं के बाद दोनों ने तबीयत खराब होने का बहना बनाकर घर छोड़ कर चली गईं।
8 लाख के गहने, 7 लाख नकद ले गईं
घटना का पता उस समय चला जब कई दिन बाद भी वह वापस नहीं आई। हर बार आने की बात करती रहीं, घरवालों को शक हुआ तो कमरों की तलाश ली तब पता चला कि वह दोनों बहनें घर का पूरा जेवर और 7 लाख नकद समेट ले गईं और जेवी की कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *