जनहित में लिया निर्णय -मुरार ब्राहम्ण सभा का होलीमिलन समारोह स्थगित हुआ न कि रद्द-पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा
ग्वालियर 2 अप्रैल शुक्रवार को परशुराम मंदिर मुरार ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह स्थगित किया जाता हैएएएयह जानकारी गुरुवार को मुरार मैं परशुराम मंदिर मैं संक्षिप्त पत्रकारवार्ता मैं पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा एवं सभा के अध्यक्ष नरेश कटारे ने संयुक्त रूप से दी।
आगे जानकारी देते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की नई गाइडलाइन और जिला प्रशासन के आग्रह पर उक्त कार्यक्रम स्थगित किया है। इसे आने वाले समय मैं कोरोना की परिस्थितियों के हिसाब से तय किया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कल होली मिलन समारोह के स्थगन पर सभा द्वारा बारादरी चौराहा मुरार पर मास्क वितरण किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता मैं इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष पं आत्माराम पाठक, पं. रामेश्वर दयाल शास्त्री, पं.वासुदेव शर्मा (कक्का), सभा की महिला अध्यक्ष श्रीमती शीतल शर्मा, महामंत्री रामबाबू शर्मा, चौधरी छुन्ना थापक, एड. शशिकांत दीक्षित, नवयुवक सभा के अध्यक्ष पं.भरत पाठक, महामंत्री गणेश समाधिया,,एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति थे।
