शिवराज सरकार में रहे मंत्री अनूप मिश्रा अब शिवराज सरकार के खिलाफ ही धरने पर बैठे
ग्वालियर. स्मार्ट सिटी के कामकाज से असंतुष्ट भाजपा के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा आज धरने पर बैठ गए। अनूप मिश्रा का कहना है कि बिना प्लानिंग के काम किए जा रहे है और जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद अनूप मिश्रा प्रशासन द्वारा चलाई जा रही नीतियों और प्लानिंग सहित किए जा रहे कार्यों को लेकर लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में धरने पर बैठ गए। अनूप मिश्रा के अनुसार लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के कारोबारियों को नई मंडी में शिफ्ट किये जाने को लेकर की जा रही तैयारियों के चलते कारोबारियों ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया था, समस्या को लेकर दो दिन पहले अनूप मिश्रा ने सब्जी कारोबारियों को विश्वास दिलाया था कि उनकी हर लड़ाई में उनका साथ देंगे।
अनूप मिश्रा ने चेताया था कि अगर सब्जी वालों को पुरानी मंडी से बेदखल किया गया तो वह बुधवार को मंडी में धरने पर बैठेंगे और जैसा कि उन्होंने कहा था वह अपनी बात पर कायम रहतेक हुए व्यापारियों के साथ है और समस्या का निराकरण कराने के लिए धरने पर भी बैठे हुए है। अनूप मिश्रा का कहना है कि मैं गरीबों की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटूंगा और मेरे पास जो भी व्यक्ति परेशानी लेकर आएगा उसके साथ मे खड़ा रहूंगा। ग्वालियर और मुरैना में विकास कार्यों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक में इसलिए चुप था क्योंकि अगर में शुरू में बोलता तो यह सांसद कहते कि अभी हमे समय नहीं मिला है अब इन्हें खूब समय मिल गया है और यह बताएं कि कौन से बड़े प्रोजेक्ट की आधार शिला या लोकार्पण इनके द्वारा किए गए है।
