रंगदारी को लेकर हत्या-बदमाशों से बचने के लिये पड़ोसी के घर में घुसा, गोलियां फायर करने वाला पार्षद का चुनाव लड़ चुका है चुनाव
ग्वालियर. एक युवक की 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। बदमाशों से बचने के लिये युवक भागता हुआ । पड़ोसी के घर में घुसा, लेकिन बदमाशों ने पीछा करते हुए गोलियां चलाना बन्द नहीं की और बदमाशों के भागने के बाद पड़ोसी ने घायल युवक को अस्पताल ले जाने के बादले सड़क पर लाकर डाल दिया। जहां पर उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार की रात 10 बजे अशोक कॉलोनी, नदीपार टाल के पास ठाठीपुर की है। हत्या करने वालों में पिता-पुत्र समेत 3 से 4 लोगों के नाम आ रहे हैं। हत्या का कारण इलाके में रंगदारी है। हत्या का आरोपी वार्ड 20 पार्षद प्रत्याशी भी रह चुका है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिये भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित अशोक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय संदीप जाटव पुत्र भूमिजीत सिंह जाटव की इलाके में रंगदारी चलती थी। कुछ महीनों से वह इलाके में ही रहने वाले लोको गुर्जर के साथ रहता था। संदीप का साथ मिलने से लोकों की रंगदारी क्षेत्र में बढ़ गई थी। यह बात अशोक कॉलोनी निवासी राकेश जखोदिया और उसके बेटे विक्की जखोदिया को अच्छी नहीं लगती थी। राकेश पिछले नगरीय निकाय चुनाव में इसी क्षेत्र में वार्ड.20 से कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी रह चुका हैए लेकिन वह चुनाव हार गया था। इस बार भी वह चुनाव की तैयारी कर रहा था। उसको संदीप का लोको के गुर्जर के साथ रहना पसंद नहीं था। लोको से उनकी रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले उन्होंने संदीप को चेतावनी भी दी थीए लेकिन संदीप ने उन्हें उल्टा धमका दिया था।
हमले से बचने के लिये पड़ोसी के घर में ली शरण
मंगलवार की रात को संदीप पैदल-पैदल अपने मोहल्ले की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में राकेश जखौदिया और उसका बेटा विक्की जखोदिया और विक्की पंडित व अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में पिस्टल व कट्टे थे। विरोधिया के मंसूबे देखकर संदीप बचने के लिये भागा और मोहल्ले के एक घर में घुस गया। लेकिन बदमाश उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गये और ताबड़तोड़ गोलिया चलाते रहे। बदमाशों ने जब देख लिया कि संदीप बुरी तरह से घायल हो गया तो वह वहां से भाग गये।
