आज से चलेगी गतिमान एक्सप्रेस, ग्वालियर में 2 मिनट रूकेगी

ग्वालियर. ठीक वर्ष पूर्व बंद की गयी गतिमान एक्सप्रेस 1 अप्रैल से हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलाई जायेगी। रेलवे ने अभी इसे 30 जून तक चलाने का फैसला किया है। झांसी मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मनोजकुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार पहले की तरह गतिमान हर शुक्रवार को गतिमान नहीं चलेगी। दरअसल, मार्च 2020 में किये गये लॉकडाउन के समय रेलवे ने सभी रेलों का संचालन बन्द कर दिया था। अब धीरे-धीरे रेलों को छूट दी जा रही है।
यह है गतिमान एक्सप्रेस का टाइम टेबिल
ट्रेन नंबर 12050: हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8:10 बजे चलेगी और 9:50 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर आएगी। यहां 5 मिनट ठहरने के बाद 11:07 बजे ग्वालियर आएगी और यहां 2 मिनट रूकने के बाद रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे झांसी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 12049: झांसी से 15:05 बजे चलकर 16:03 बजे ग्वालियर आएगी। 2 मिनट रुकने के बाद रवाना gksगी और 17:40 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट ठहरने के बाद रात 19:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *