मप्र में तकनीकी शिक्षक सहित अन्य अमले के लिए लागू होगा सातवां वेतनमान

भोपाल. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक सहित अन्य अमले के लिए सातवां वेतनमान लागू किया जाएगा, इसको लेकर लेकर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखेगा। वेतनमान 1 जनवरी 2016 से स्वीकृत किया जाएगा इसके साथ ही छिंदवाड़ा चिकित्सा महाविद्यालय की प्रशासकीय स्वीकृति को 1,455 करोड़ रुपये से घटाकर 600 करोड़ रुपये किया जा सकता है।
इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ पॉलिटेक्निक के शिक्षक और अन्य स्टाफ को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से अनुशंसित वेतनमान (कैरियर संवर्धन स्कीम का लाभ विशेष भत्तों को छोड़कर) 1 जनवरी 2016 से दिए जाने की अनुशंसा की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इसे लागू करने का निर्णय विश्विद्यालय के ऊपर ही छोड़ा जाएगा। वह अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए निर्णय लेगा वहीं छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज की प्रशासकीय स्वीकृति को पुनरीक्षित करना प्रस्तावित है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासकीय स्वीकृति दो बार में बढ़कर 1455 करोड़ रुपये हो गई। इतनी राशि यदि एक ही कॉलेज के लिए लगा दी जाएगी तो अन्य कार्य प्रभावि होंगे। वैसे भी कोरोना संकट की वजह से विभागीय गतिविधियां प्रभावित हुई है। कॉलेज के लिए जरूरी सभी सुविधा जुटाने के लिए 600 करोड़ रु. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा सकती है, अभी तक 50 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *