मालनपुर स्थित रबर फैक्ट्री में लगी का धुआं कई किमी दूर से दिखाई दे रहा था, आग बुझाने में 20 टैंकर पानी लगा

ग्वालियर/भिण्ड. ग्वालियर से 30 किमी दूर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित साइन फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गयी। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कहीं जा रही है। आग पर नियंत्रण करने के लिये ग्वालियर, मालनपुर और गोहद से 6 फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दोपहर लगभग 2 बजे तक 6 फायर ब्रिगेड से 20 टैंकर पानी की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया गया।
क्या है पूरा मामला
मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रबर व फॉम गद्दा बनाए जाने का काम इस फैक्टरी में किया जाता था। यह फैक्टरी पिछले कई वर्षों से बंद है। यह फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड ऑफिस मालनपुर को मिली। इसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड अमलाए पुलिस और प्रशासन से अधिकारी पहुंच चुके। पहले मालनपुर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां आईं। इसके बाद आग रबर व फॉम में आग को तेज होता देखाए इसलिए गोहद फायर बिग्रेड को सूचना की गई। इसी तरहए करीब 11.15 बजे ग्वालियर स्थित फायर बिग्रेड को सूचना भेजी गई। इन दोनों जगह से 2.2 दमकल वाहनों को रवाना किए गए। 1.1 करके दोपहर 1 बजे तक 20 टैंकर पानी डाला जा चुका था। फैक्टरी में रबर व फॉम का कबाड़ा होने के कारण आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी।
कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था आग का धुंआ
आग का धुआं कई किमी दूर तक दिखाई दे रहा था। ग्वालियर सीमा पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा से भी मालनपुर में लगी आग का धुआं दिखाई दे रहा था। धुआं की दुर्गंध को भी लोगों को सहन करना पड़ा। आग की खबर पर बढ़ी संख्या में लोगों भी घटनास्थल पर पहुंचे। यह लोगों की भीड़ को कन्ट्रªोल करने के लिये पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, भीड़ की वजह से फायर कर्मचारियों को भी काम करने में परेशानी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *