ग्वालियर से पूणे के लिये फ्लाइट अब एक दिन का एक घंटे में तय होगा, पहले दिन 46 यात्री आये और 29 गये

ग्वालियर. शहर को अब हवाई सेवा के माध्यम से से पूणे से जुड़ गया है। पूणे से ग्वालियर के बीच पहली फ्लाइट सोमवार को होली के दिन आई है। पहले ही दिन 46 यात्री पूणे से ग्वालियर आये हैं, जबकि 29 यात्री ग्वालियर से पूणे के लिये रवाना भी हुई है। पूणे से आने वाले सभी यात्रियों को कोराना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाई पड़ी और साथ ही पूणे से आई पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर फूल देकर किया है।
क्या है पूरा मामला
लम्बे समय से ग्वालियर और पुणे के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। क्योंकि ट्रेन से ग्वालियर से पुणे तक का 1300 किमी का सफर लगभग 1 दिन का होता है। काफी थकान भरा सफर रहता है। इसके लिए ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने काफी प्रयास किए। कई बार नागरिक उड्यन मंत्री को पत्र लिखे। जिसके बाद यह पुणे फ्लाइट का सपना पूरा हो सका है। पुणे के लिए पहली फ्लाइट होली के दिन 29 मार्च को चली है। दोपहर 2ण्50 बजे पुणे से स्पाईजैट की पहली फ्लाइट ग्वालियर पहुंची। पुणे से 46 यात्री ग्वालियर आए हैं। पुणे से ग्वालियर आए यात्रियों का सांसद विवेक शेजवलकर ने फूल देकर स्वागत किया और होली की शुभाकमना दी। इसके साथ ही 29 यात्री ग्वालियर से पुणे के लिए रवाना हुए हैं।
यात्रियों के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन
पूणे से आने और जाने वाले यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करना पड़ा। पूणे से आने वाले यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट शो करने के बाद ही ग्वालियर में प्रवेश दिया जायेगा। जिनके पास रिपोर्ट नहीं थी उनका तत्काल टेस्ट किया गया और साथ ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही एयरपोर्ट से बाहर निकलने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *