ग्वालियर में जज पर हमला करने वाला एसडीएम के सरकारी मकान में अवैध तरीके से रहता था, आरोपी का साथी दबोचा
ग्वालियर. जज पर हमला करने वालों में एक युवक एसडीएम के मकान में रहता था, वह किस हैसियत से सरकारी बंगेल में रहता था इसकी जांच अलग की जा रही है जबकि हमलावरों में एक युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस पूरे हाईप्रोफाइल मैटर में सरकारी अफसर के दो-दो बंगले ऑन रिकॉर्ड होने का खुलासा हुआ है। थाटीपुर इलाके में 3 दिन पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सचिन जैन पर हमला और लूट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी आनंद बरेठा निवासी नरवर जिला शिवपुरी हाल महलगांव, सिटी सेंटर काे पुलिस ने डबरा तिराहे से पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार रात को जज (न्यायिक मजिस्ट्रेट) सचिन जैन पर मजिस्ट्रेट कॉलोनी थाटीपुर में कार सवार कुछ युवकों ने हमला किया था। युवक कार तेजी व लापरवाही से चलाकर लाए और उन चढ़ाने का प्रयास किया। जब जज ने विरोध किया तो हमलावरों ने गाली गलोज करते हुए उनको सड़क पर पटक कर लात घूसों से पीटा और बंदूक-कट्टे के बट सिर में मारे। इससे भी मन नहीं भरा तो चेहरे पर चाकू से मार किया। जो नाम पर लगा। इसके बाद 20 तौला सोने की चेन लूटकर ले गए थे। इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस ने सुधीर कमरिया नामजद सहित 6 अन्य हमलावरों पर मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट का मामला दर्ज किया था। मामला जज से मारपीट का था इसलिए पुलिस पर काफी दबाव था। हमलावरों की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर सुधीर कमरिया निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया के नाम पर था। पुलिस ने बीते तीन दन में दतिया से लेकर भोपाल तक दबिश दी है। इस मामले में मंगलवार सुबह एक आरोपी आनंद रजक पुलिस के हाथ लगा है। वह सिटी सेंटर महलगांव में रहता है और मूल रूप से नरवर शिवपुरी का रहने वाला है।
आरोपी आनंद ने बताया कि वह दर्पण कॉलोनी के सरकारी बंगले में रहने वाले अपने साथी अभिषेक से मिलकर लौट रहे थे। अभिषेक डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा के सरकारी बंगले में रहकर पढ़ता है। इसी बंगले में एसडीएम ने अपने कोटवार के परिवार को रख रहा है। इसमें उसकी बेटी दीपिका पुलिस में आरक्षक है। बंगले में रोज-रोज आने वाले लोगों से आस-पास के लोग भी परेशान है।
इनकी अब तलाश जारी
हमला करने वालों में सुधीर कमरिया का नाम पहले से ही तय था। आनंद रजक को पुलिस ने पकड़ा है। अब इस मामले में सुधीर कमरिया, धर्मेन्द्र गौतम, अभिषेक दुबे, शिवम यादव, उत्कर्ष शुक्ला, कुलदीप की तलाश जारी है। पुलिस इनके पीछे लगी है। मारपीट के अगले दिन जब इन लोगों को पता लगा कि जिससे उन्होंने मारपीट की है वह जज है। उसके बाद तो आरोपी फरार हो गए हैं।
