मप्र में पहलीं से 8वीं तक के स्कूल 15 अप्रैल तक बंद, 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल. मध्य प्रदेश में छोटे बच्चों के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे, पहली से लेकर 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 अप्रैल तक बंद ही रहेंगे। 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लासेस पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से संचालित की जा सकेंगी। इसमें पेरेंट्स की सहमति जरूरी होगी। प्रदेश में अभी 31 मार्च तक सभी तरह के शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे। नए आदेश अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग संजय गोयल ने मंगलवार को जारी कर दिए है।
आदेश में कहा गया है कि 4 दिसंबर 2020 को हुई बैठक में कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की क्लास 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अब इन्हें 15 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। 9वीं और 12वीं की क्लासेस को पहले के आदेश के अनुसार लगाया जाएगा। यह आदेश सभी कलेक्टर्स को जारी कर दिया है।
9वीं से 12वीं के स्टूडेंट के लिए पेरेंट्स की सहमति जरूरी
कोरोनाकाल में 8वीं तक के स्कूल लगातार बंद चल रहे है। 9वीं से 12वहीं तक के स्कूल को सशर्त खुलवाया गया था। मार्च में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए अचानक फैसला कर इन्हें भी बंद कराना पड़ा था। अब सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों खोलने की सहमति दे दी है। इसमें कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्टूडेंट के स्कूल में आने के लिए पेरेंट्स की सहमति भी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *