सीएम शिवराज ने भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह का नामांकन दाखिल करवाया

दमोह. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और वीडी शर्मा ने भाजप प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनका नामांकन दाखिल करवाया इसके बाद वे स्थानीय तहसील ग्राउंड में आम सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के बाद वह स्वतंत्रता सेनानी ख्ेामचंद बजाज के निधन पर उनके स्वजनों से भेंट की और फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल गौतम के घर पर जाकर मुलाकात की इसके बाद भाजपा सेक्टर प्रभारियों के साथ एक निजी होटल में बैठक की।
आपको बता दें कि दमोह उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है, कांग्रेस ने यहां से अजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि यहां पहले राहुल सिंह लोधी ही कांग्रेस से विधायक थे इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। दमोह में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने राहुल सिंह को ही अपना उम्मीदवार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *