ग्वालियर के अजय शर्मा को भोपाल का सहायक आबकारी आयुक्त बनाया, संजीब दुबे ग्वालियर स्थित मुख्यालय में किया अटैच

भोपाल. मप्र सरकार ने आखिरकार भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीब दुबे को हटा ही दिया है वाणिज्यकर विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए संजीब दुबे को ग्वालियर मुख्यालय में पदस्थ किया है। जबतकि ग्वालियर के सहायक आबकारी आयुक्त अजय शर्मा को भोपाल में पदस्थ किया गया है। मंत्रालय के सूत्रों नेबताया है कि संजीब दुबे को भोपाल में शराब के अवैध परिवहन की शिकायतों के चलते हटाया गया हे। इसको लेकर विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मामला उठाया था। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के अलावा भाजपा के विधायकों ने सदन में कहा था कि भोपाल में आबकारी आधिकारियों के संरक्षण में अवैध शराब बेची जा रही है। सरकार की ओर से वाणिज्यकर मंत्री जगदीश देवड़ा ने आरोपों को खारिज कर दिया था।
क्या है पूरा मामला
इसके बाद कांग्रेस विधायकों के साथ ही बीजेपी के विधायकों ने संजीव दुबे का नाम लेकर आरोप लगाए थे कि उनके संरक्षण में अवैध परिवहन हो रहा है। 4 साल पहले इंदौर में हुए 41 करोड़ के फर्जी ट्रेजरी चालान मामले में संजीव दुबे का नाम आया था। उस समय सरकार ने उन्हें इंदौर से हटाकर धार में पदस्थ कर दिया था। शिवराज सरकार के तीसरे कार्यकाल में संजीव दुबे धार में पदस्थ किए गए थेए लेकिन कमलनाथ सरकार के दौरान सितंबर 2019 में दुबे और व्हीसल ब्लोअर डॉण् आनंद राय का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों की बातचीत में आबकारी आयुक्त ने जिले के 2 कांग्रेस विधायक और एक मंत्री द्वारा शराब ठेकेदारों से लाखों रुपए मांगने का आरोप लगाया था। जब सरकार ने उन्हें तत्काल हटाकर जांच के आदेश दिए थे। इस कथित बातचीत में दुबे वन मंत्री उमंग सिंघारए विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव व हीरालाल अलावा को 15 से 20 लाख रुपए देने की बात कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *