ग्वालियर में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा केंद्र बातचीत के लिए तैयार, किसान संगठन चाहें तो आंदोलन खत्म हो सकता है
ग्वालियर. केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. किसान आंदोलन के मुद्दों को सुलझाने के लिए केंद्र और किसान संगठनों के बीच 11 बार बैठकों का दौर चला, इन बैठकों में लगभग 45 घंटे की बातचीत हुई. तमाम मुद्दों पर सहमति न बन पाने के कारण किसानों और केंद्र के बीच चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने के सभी प्रयास असफल रहे. अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर किसानों से बातचीत के संकेत दिए हैं.
केंद्र सरकार सुलझाना चाहती है मुद्दा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों और सरकार के बीच चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने का प्रयास किया जएगा. किसान संगठनों से इस मुद्दे को सुलझाने का फैसला करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘सरकार इस मसले को सुलझाने के लिए रास्ता निकालेगी. केंद्र बातचीत के लिए तैयार है और इस मुद्दे को सुलझाना चाहता है.
