कोविड.19 के संक्रमण से बचाव हेतु संभागीय अधिकारी जागरूकता के लिये रहेंगे मैदान में

ग्वालियर संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने ग्वालियर शहर में कोविड.19 से बचाव के लिये चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान में संभागीय अधिकारियों को भी प्रतिदिन प्रातरू 11 बजे एवं शाम 7 बजे शहर के प्रमुख स्थानों पर जन जागृति के लिये उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया है। शहरी क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में उनके अनुभाग क्षेत्र में जन जागृति अभियान चलाया जायेगा।
अनुविभागीय अधिकारी झाँसी रोड़ प्रदीप तोमर के साथ संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षाए उपायुक्त आबकारीए संयुक्त आयुक्त आदिम जाति कल्याणए संयुक्त संचालम मत्स्यए संयुक्त संचालक मंडीए जिला आपूर्ति एवं नियंत्रकए संयुक्त संचालक सहकारिता तथा संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग को उपस्थित रहकर जागृति का कार्य करने तथा निरूशुल्क मास्क वितरण करने को कहा गया है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी लश्कर अनिल बनवारिया के साथ संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकासए संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेशए संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाज सेवाए अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षाए संयुक्त संचालक साख्यिकीए संयुक्त संचालक खनिजए वरिष्ठ जिला पंचायत तथा अधीक्षण यंत्री जल संसाधन को रखा गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिटी सेंटर प्रदीप तोमर के साथ अधीक्षण यंत्री पीएचईए क्षेत्रीय उपायुक्त भू.अभिलेखए उपायुक्त वाणिज्यकरए संयुक्त संचालक किसान कल्याणए संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासनए संयुक्त संचालक उद्यानिकीए उपायुक्त सहकारिता तथा क्षेत्रीय प्रबंधन मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम को रखा गया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी ग्वालियर ग्रामीण एचबी शर्मा के साथ अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभागए अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तवए उप संचालक स्कूल शिक्षाए क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगमए क्षेत्रीय प्रबंधक वेयर हाउसए जोनल मैनेजर मार्फेटए रीजनल मैनेजर मार्केटिंगए क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज को रखा गया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुरार श्रीमती पुष्पा पुषाम के साथ कार्यपालन यंत्री पीआईयूए उपसंचालक कृषिए सहायक श्रमायुक्तए उपायुक्त हाउसिंग बोर्डए संयुक्त संचालक औद्यौगिक प्रशिक्षणए सीईओ दुग्ध संघए सीईओ जीडीए तथा संयुक्त संचालक उद्योग को रखा गया है।
संभागीय आयुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अभियान के दौरान जन भागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मास्क वितरण करने के साथ.साथ समझाइश देने का कार्य भी करेंगे। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *