धर्मेश बुकोलिया के निवास पर चोरी के निरीक्षण पर बोले एसपी, जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होगें-एसपी अमित सांघी
ग्वालियर. चिलचिलाती दोपहर में एसपी अमित सांघी ने कैलाशबिहार स्थित प्रॉपर्टी व्यापारी धर्मेश बुकोलिया के निवास पर 30 लाख की चोरी का घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया, एसपी के पहुंचने से पहले सीएसपी रत्नेश तोमर, टीआई रामनरेश यादव मौजूद रहें। सीएसपी रत्नेश तोमर ने एसपी को बताया कि दूसरे दिन छत से खाली प्लॉट में फेंके गये रूपयों से भरा बैग दूसरे दिन उठाने आये। इससे पुलिस को दिशा मिली और अब पुलिस इसी दिशा में पुलिस काम कर रही है एसपी अमित सांघी ने धर्मेश बुकोलिया परिवार को आश्वासन दिया जल्द ही पुलिस चोरों को पकड़ लेगी और घटनास्थल पर मौजूद टीआई रामनेरश यादव और सीएसपी रत्नेश तोमर द्वारा की जा रही कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मेश बुकोलिया और महेन्द्र खत्री ने चोरी की घटना के संबंध में बताया।
क्या है पूरा मामला
सिटीसेंटर स्थित एसपी ऑफिस के पीछे कैलाशबिहार में एच.840 निवासी धर्मेश बुकोलिया पुत्र ज्ञानप्रकाश बुकोलिया प्रॉपटी व्यापारी है। शनिवार को वह अपने दोस्त महेन्द्र खत्री के साथ किसी काम से महेन्द्रा कम्पनी के शोरूम स्थित नाका चंद्रवदनी गये हुए थे। घर पर धर्मेश की पत्नी दीपा अकेली थी। दोपहर लगभग 3 बजे दीपा घर को ताला लगाकर बाजारी खरीददारी करने के लिये निकल गयी थी। शाम को 4 बजे जब वह वापिस लौटी तो देखा कि मुख्य दरवाजे के लॉक में चाबी नहीं लग रही थी। गेट अन्दर से लॉक था। इस पर वह घबरा गयी और पति धर्मेश बुकोलिया खबर की और वह तत्काल घर पहुंचे। धर्मेश और महेन्द्र ने धक्का मारकर दरवाजा खोला। अन्दर देखा तो पूरे घर में सामान फैला हुआ पड़ा था। धर्मेश ने अपने कमरे में देखा तो वहां 3 अलमारी के लॉक टूटे हुए थे उसमें रखी ज्वेलरीए नगदी गायब थे। घटना की खबर मिलते थाना विश्वविद्यालय के टीआई रामनरेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद रात को चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
चोरों के पीछे हैं पुलिस
थाना विश्वविद्यालय पुलिस चोरों का बराबर पीछा कर रही है पुलिस को यह पता चला है कि धर्मेश बुकोलिया के निवास पर हुई चोरी से पहले इसी गिरोह ने विजयनगर की चोरी को अंजाम दिया था। यह बात पुलिस को धर्मेश बुकोलिया के निवास पर हुई चोरी की जांच पड़ताल से पता चला हैं। पुलिस चोरों के ठिेकाने पर दविश दे रही हैं।
