जेयू में पॉर्न वीडियो के मामले में 4 कर्मचारी नौकरी से हटाये, 2 महिला कर्मचारियों के भी नाम सामने आये
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में 8 कर्मचारी पॉर्न वीडियो देखते थे इसमें 2 महिला कर्मचारियों के भी नाम सामने आये हैं। जो बार-बार इस तरह की वेबसाइट सर्च कर रही थी। नाम सामने आने के बाद कुछ कर्मचारियों ने तर्क दिया िकवह तो कुछ और डाउनलोड़ कर रहे थे, लेकिन गलती से यह वेबसाइट खुल रही थीं। इस संबंध में बुधवार को कार्यवाही करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारियों को बचाते हुए पूरी गाज सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों पर गिराई और 2 महिला कर्मचारियों समेत 4 कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
जीवाजी विश्वविद्यालय में बुजुर्ग कमचारी भी पॉर्न वीडियो व अश्लील सामग्री के शौकीन हैं इस बात का खुासा तब हुआ जब नेशनल नॉलेज नेटवर्क (एनकेएन) ने हाल ही में जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी थी कि 8 यूजर आईडी से 7 दिन में 1256 मिनट करीब 21 घंटे पोर्न वेबसाइट सर्च कर देखी गयी है। सीधे शब्दों में कहे तो हर 179 मिनट करीब 3 घंटे ऐसी वेबसाइट सर्च की गयी है जो प्रतिबंधित है। हर एक आईडी से लगभग 22 मिनट पॉर्न मटेरियल देखा गया है। देखी गयी सभी वेबसाइट पॉर्न सामग्री वाली वेबसाइट हैं। महज सर्च ही नहीं बल्कि उन पर रूकर कर लम्बे समय तक वीडियो देखकर डाउनलोड भी की गयी। इस खुलासे के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय में हडकम्प मचा हुआ है। 3 शाखाओं के कर्मचारी मुंह छिपाते फिर रहे हैं। पूरा मामला जीवाजी विश्वविद्यालय के इमेज को डैमेज कर रहा है। इस संबंध में इंटरनेट प्रभारी प्रोफेसर डीसी गुप्ता ने तत्काल सभी 8 यूजर आईडी वाले कर्मचारियोें को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था जिस पर बुधवार को कार्यवाही की गयी।
इन पर की कार्यवाही कर नौकरी से हटाया
इस संबंध में जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से कड़ा फैसला लिया गया है जीवाजी विश्विद्यालय के स्थाई कर्मचारियों को बचाते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय ने सर्विस प्रोवाइडर के 4 कर्मचारियों में से कपिल सेन, अनुराग शर्मा व 2 महिलाओं को नौकरी से हटा दिया गया है। अतिथि शिक्षक हीरेन्द्र को कम्प्यूटर साइंस शाखा से हटा दिया गया है और स्थाई कर्मचारी रिशेष रजक को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया हैं।
