1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों के बीच सरकार की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। अब 1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि वैक्सीन की डोज दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पहले बताया गया था कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज 4 से 6 सप्ताह में ही लेनी चाहिए लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज 4 से 8 सप्ताह के दौरान लेना ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *