नारायणपुर में पुलिस जवानों की बस को आईईडी विस्फोट कर उड़ाया, पांच जवान शहीद, 17 जख्मी

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस में विस्फोट कर दिया है। इस विस्फोट में 5 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि 14 घायल बताये जा रहे हैं। विस्फोट के बीच बस में 24 जवान सवार थे। खबर मिलते ही बैकअप पुलिसबल को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। सभी जवान एक ऑपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने घटना की पुष्टि की है।

धमाका इतना जोरदार था कि बस उछलकर पुल के नीचे खाई में गिर गई।
बस्तर के आईजी पी सुन्दरराज ने कहा है कि नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद डीआरजी फोर्स वापिस लौट रही थी। उसी बीच एक आईईडी विस्फोट में बस के ड्रायवर सहित 5 जवान शहीद हो गये। इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे। जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल एक जवान का उपचार जारी है। घटना में 12 और जवानों को सामान्य चोट लगी। घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।
नक्सलियों ने 6 दिन पूर्व भेजा था शांतिवार्ता का प्रस्ताव
नक्सलियों ने 17 मार्च को शांतिवार्ता का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर रहा था कि वह जनता की भलाई के लिये छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत के लिये तैयार है। उन्होंने बातचीत के लिये 3 शर्ते भी रखी थी। इनमें सशस्त्र बलों को हटाने, माओवादी संगठनों पर लगे प्रतिबंध हटाने और जेल में उनके नेताओं की बिना शर्त रिहाई शामिल थी।

हादसे में शहीद होने वाले जवानों के नाम
जय लाल उइके, ग्राम-कसावाही (प्रधान आरक्षक)
करन देहारी, अंतागढ़, (ड्राइवर)
सेवक सलाम, कांकेर
पवन मंडावी, बहीगांव
विजय पटेल, नारायणपुर​​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *