अब सिर व बदन दर्द, चक्कर आना कोरोना के लक्षण, जीआर मेडिकल कॉलेज से आई 797 लोगों की जांच रिपोर्ट में से 37 अधिकांश यहीं लक्षण मिले

ग्वालियर. अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लक्षण बदले-बदले सामने आ रहे है, कभी सर्दी-जुकाम और बुखार कोरोना के मुख्य लक्षण माने जाते थे लेकिन अब सिर व बदन दर्द और चक्कर आने के लक्षण भी सामने आ रहे है। जीआर मेडिकल कॉलेज से आई 797 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले 37 लोगों में से अधिकांश में यहीं लक्षण सामने आए है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना होने के आब कोई एक मापदंड नहीं रहा यदि आपको कमजोरी या किसी अन्य तरह के लक्षण शरीर में आ रहे है तो कोरोना की जांच कराएं क्योंकि महामारी अपना रूप बदल रही है।
डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि डॉ. एमएस राजावत का कहना है कि शहर में फिर कोविड-19 वायरस ही पैर पसार रहा है या कोविड का नया स्ट्रेन आ चुका है इसकी जांच कराना अभी बाकी है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही संक्रमित मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजकर इसका पता लगाया जाएगा। सोमवार को जेएएच के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती ग्वालियर के 60 वर्षीय रत्नलाल की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 282 हो चुकी जिनमें से 20 मरीज सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती होकर इलाज ले रहे है।
बदन दर्द व चक्कर आना- सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसे पेट, बदन व सिर में दर्द और चक्कर की शिकायत थी। जांच कराई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
कमजोरी व गले में खराश- सेवानगर निवासी रेलवे में सीटीआई 39 वर्षीय युवक और 33 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का कहना है कि डेढ़ माह पहले उसने पथरी का ऑपरेशन कराया था इसके बाद घर से नहीं निकला। अब उसे व उसकी पत्नी को गले में खराश और कमजोरी महसूस हुई तो कोरोना जांच कराई जिसमें संक्रमित निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *