कैंसर पहाडी की 47 बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 20-20 हजार रूपये में बेचे थे प्लॉट
ग्वालियर. कैंसर पहाडि़या की 47 बीघा सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण कर 200 कच्चे पक्के मकानों को सोमवार को जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। यह मकान वर्षो से यहां बने हुए थे। तोड़फोड़ से पूर्व 30 मिनट का समय लोगोंको सामान हटाने के लिये दियागया था। कार्यवाही जिला प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार की दोपहर की है। खाली कराई गयी जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। यह बड़ी कार्यवाही थी और हंगामा होने की आशंका के चलते काफी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी देखने केवहां लोगों ने विरोध नहीं किया है।
बाद
क्या है पूरा मामला
जिला प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी कि कैंसर हॉस्पिटल को पहाड़िया पर शासन से लीज पर मिली जमीन और पहाड़िया की लीज कुछ समय पहले खत्म हो गई है। अब यह शासकीय जमीन है और यहां पर सालों से लोग कब्जा करते जा रहे हैं। कुछ भू माफिया ने 20 से 20 हजार रुपए में यहां कब्जा बेचा है। अवैध मकान यहां बन चुके हैं। इस पर जिला प्रशासन की टीम ने सूचना और वहां अवैध निर्माण की मौके पर जाकर जानकारी जुटाई।
कैंसर पहाड़िया की लगभग 47 बीघा जमीन पर 200 मकानए अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बनाए पाए गए। जिस पर सोमवार को पूरी प्लानिंग के साथ कार्रवाई करना तय किया। बड़ी कार्रवाई थी और हंगामा होने की आशंका के चलते काफी मात्रा में पुलिस बल मांगा गया था। सुबह से ही झांसी रोड और कंपू थानों में फोर्स एकत्रित हो गया था। इसके बाद फोर्स को शासकीय जमीन पर पहुंचाया गया। पुलिस की बढ़ती उपस्थिति देख लोग समझ गए कि यहां कुछ बड़ी कार्रवाई होने वाली है। सोमवार दोपहर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी श्रब्ठ मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पहले लोगों को अपने.अपने अतिक्रमण किए मकान तोड़ने की चेतावनी दीए लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद पुलिस की मदद से मकान खाली कराकर श्रब्ठ मशीन चलाकर तोड़ दिए गए। शाम तक कार्रवाई जारी थी। पूरी जमीन खाली करा ली गई है।
जिला प्रशासन को भू-माफिया की तलाश
जब जिला प्रशासन और नगरनिगम का अमला कार्यवाही कर रहा था तो लोगों का कहना कि यह जगह उन्होंने 20-20 हजार रूपये में खरीदी थी अब जिला प्रशासन को यह पता लगा है कि इन लोगों को 20-20 हजार रूपये मेंकब्जा बेचने वाले भू माफिया कौन हैं।
सरकारी 47 बीघा जमीन मुक्त कीमत करोड़ों में
जो जमीन से जिला प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर खाली कराई है उसकी कीमत करोड़ों में हैं कुल 47 बीघा जमीन मुक्त कराई है उसकी जमीन की कीमत करोड़ों रूपये में आंकी गयी हैं।
