जैसलमेर स्पाइजेट की लैंडिंग फेल तो रोने लगे यात्री, घंटे भर हवा में मंडराता रहा विमान

जौधपुर. जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की लैडिंग में आई परेशानी ने यात्रियों की धकड़न बढ़ा दी। अहमदाबाद से उड़ान भरकर जैसलमेर पहुंचे विमान की तकनीकी कारणों से लैंडिंग नहीं हो पायी। पायलट ने 3 बार लेडिंग के लिये कोशिश की। लेकिन नाकामयाब रहा। लगभग एक घंटे तक जैसलमेर के आसमान में मंडराने के बाद विमान को वापिस अहमदाबाद ले जाया गया। इस बीच कई यात्री घबराकर रोने लगे।
स्पाइसजेट की अहमदाबाद-जैसलमेर उड़ान के तहत यह विमान नियमित रूप से दोपहर लगभग 12.30 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड करता है। शनिवार को 90 यात्रियों की क्षमता वाले विमान में 44 यात्री सवार थे। विमान के जैसलमेर पहुंचने पर पायलट ने लैडिंग के लिये पोजीशन ली। लेकिन विमान को हल्का सा नीचे लाने के बाद वह उसे अचानक ऊंचाई पर ले गया। यात्रियोंको बताया गया है कि किसी तकनीकी कारण से वह लैंडिंग नहीं हो सकी है तो कई यात्री घबराकर रोने लगे।

पायलट  नाकामयाब रहा
इसके बाद पायलट ने फिर एक चांस लिया। लेकिन नीचे आते ही विमान ने फिर उड़ान भर ली। ऐसा कुल तीन बार हुआ। करीब एक घंटे विमान आसमान में मंडराता रहा। इससे यात्री घबरा गए। आखिरकार विमान को अहमदाबाद ही डायवर्ट कर दिया गया।

दूसरे पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई
एयरलाइंस कंपनी ने बाद में दूसरे पायलट के साथ उसी विमान को जैसलमेर भेजा और उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि जैसलमेर में लैंडिंग के दौरान विमान की एप्रोच स्थिर नहीं थी, इसलिए लैंडिंग नहीं कराई गई। विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। उसी विमान को शाम 5:22 बजे जैसलमेर में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *