शिवदयाल शर्मा राजस्व निरीक्षक संघ के बने जिलाध्यक्ष
ग्वालियर- राजस्व निरीक्षक संघ जिला ग्वालियर के समस्त राजस्व निरीक्षकों का झांसी रोड थाना के ऊपर टेकरी वाले हनुमान जी पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन रखा गया। जिसमें जिला इकाई की कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से फिर एक बार अध्यक्ष पद पर शिवदयाल शर्मा को सर्वसम्मति से राजस्व निरीक्षक संघ जिला ग्वालियर का जिलाध्यक्ष चुना गया ।
सचिव पद पर संजय अगरैया ,उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ,नरेश कुशवाहा, वीरेंद्र बघेल, और नरेश उपाध्याय तथा सह सचिव घनश्याम शर्मा ,अरविंद शर्मा कोषाध्यक्ष रामनाथ मिश्रा प्रवक्ता महेंद्र यादव, केके भोला को चुना गया। इस मौके पर जिले के लगभग सभी राजस्व निरीक्षक गण उपस्थित हुए।
