ग्वालियर की मंडी में सरसों की बेली कम लगाने पर किसानों ने हंगामा किया व तौल कांटे तोड़े
ग्वालियर. दीनारपुर मंडी में सरसों की फसल बेचने पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि व्यापारी आपस में मिले हुए है और वह उनकी फसल के बाजिव दाम नहीं लगा रहे है जबकि व्यापारियों का कहना था कि हम लोग मंडी के हिसाब से बोली लगाते हैं। गीले व सूखे माल की अलग-अलग दाम पर खरीद होती है जबकि किसानों का कहना था कि पूरी फसल की बोली एक जैसी ही लगाई जाए। जब व्यापारी इस पर तैयार नहीं हुए तो किसानों ने जमकर हंगामा किया और व्यापारियों के फसल तौलने के लिए लगे कांटों को उतार दिया और व्यापारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। इस पर व्यापारियों ने पुलिस बुला ली तो कम्युनिस्ट पार्टी के लोग भी मंडी जा पहुंच और धरना दे दिया।
मंडी व्यापारियों ने की सुरक्षा की मांग
व्यापारियों की बैठक में तय हुआ कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती तब तक वह बोली नहीं लगाएंगे। इस मामले में व्यापारियों ने पुलिस कप्तान अमित सांघी से सुरक्षा की मांग की है। मंडी सचिव गजेंद्र तोमर भी पुलिस कप्तान से मिल और सुरक्षा की मांग की।
