परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाये गये, हेमंत नागरले को सौंपी जिम्मेदारी
मुंबई. महाराष्ट्र के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को पद से हटा दिया गया हैं। परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागरले मुंबई के पुलिस कमिश्नर बनाया गया हैं। जानकारी के अनुसार परमबीर सिंह को होमगार्ड का डीजी बनाया गया है और इसके अलावा रजनीश सेठ महाराष्ट्र के डीजीपी बनाये गये हैं। वझे केस से जुड़े विवाद के बाद परमवीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।
इससे पहले आज सुबह परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरने से मुलाकात की थी।
