जीएसटी का छापा- टाइल्स की फर्म अर्जुन ट्रेडर्स और टैप्स एंड टाइल्स

ग्वालियर. सुरेशनगर के एकांत में टाईल्स की एक ही मालिक की दो शॉप और गोला का मंदिर स्थित 2 गोदाम पर जीएसटी विभाग ने एक साथ छापा मार कर सर्वे की कार्यवाही की। पुलिस बल की मौजूदगी में छापा लगभग सुबह 11 बजे प्रारंभ किया गया था। दोपहर 3 बजे तक खबर लिखे जाने तक जीएसटी की कार्यवाही में कितना जीएसटी की चोरी हुई इस बात का पता नहीं चल पाया था।
सुबह 11 बजे टाइल्स की फर्म अर्जुन ट्रेडर्स और टैप्स एंड टाइल्स यह दोनों के खुलने से पहले जीएसटी टीम दूर खड़ी हुई थी। जैसे ही अर्जुन ट्रेडर्स के संचालक राहुल व्यास शॉप खोली वैसे ही जीएसटी की टीम मय पुलिस बल पहुंच गयी और सर्वे की कार्यवाही शुरू कर दी। जीएसटी के सर्वे की कार्यवाही ज्वांइट कमिश्नर यूएस बैस, डिप्टी कमिश्नर मिक्की अग्रवाल असिटेंट कमिश्नर अजय औझा, राजेश धाकड़ और अनुराधा शर्मा आदि सर्वे की कार्यवाही में जुटे हुए थे।
हमने जीएसटी की चोरी नहीं की
टाइल्स की फर्म अर्जुन ट्रेडर्स और टैप्स एंड टाइल्स के संचालक राहुल व्यास ने बताया कि अभी तक हमारी दोनों फर्मो पर किसी प्रकार की जीएसटी की चोरी नहीं पायी गयी है।
राहुल व्यास, संचालक, अर्जुन ट्रेडर्स और टैप्स एंड टाइल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *