भोपाल व इंदौर में लगा नाइट कर्फ्यू, ग्वालियर सहित 8 शहरों में 10 बजे के बाद बाजार बंद

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अधिकारियों के साथ कोरोना समीक्षा की बैठक की जिसमें प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। राजधानी भोपाल और इंदौर में कल से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। वहीं प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगौन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे।
निर्देश के अनुसार इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी लेकिन बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह आदेश कल यानी 17 मार्च से लागू होगा। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी साथ ही उन्हें एक हफ्ता आइासेलेशन में रहना होगा। बता दें कि मप्र में कोरोना का खतरा खत्म होते-होते दोबारा बढ़ गया है जिसका हॉटस्पॉट इंदौर शहर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *