सेना भर्ती घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 17 आर्मी ऑफिसर्स पर केस दर्ज

नई दिल्ली. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेना भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की है इसके साथ ही सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आर्मी ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान सीबीआई को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे है।
17 आर्मी ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया
सीबीआई ने छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि सेना भर्ती घोटाला मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस केस में 17 आर्मी ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें लेफ्टिनेट कर्नल, मेजन, नायब सूबेदार व सिपाही आदि शामिल है। सीबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला सेवा चयन बोर्ड यानी एसएसबी के जरिए ऑफिसर्स और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया में रिश्वत और अनियमितताओं से संबंधित है। इस केस में 6 सिविल लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आर्मी हेडक्वार्टर ने खुद सीबीआई को इसकी लिखिल शिकायत दी
सीबीआई की ओर से बताया गया कि छापेमारी के दौरान 30 स्थानों पर तलाश की गई। इनमें जोरहाट, गुवाहाटी, जयपुर, विशाखापत्तनम, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, पलवन, कैथल, दिल्ली, भठिंडा व कपूरथला आदि जगह शामिल है। इस दौरान सीबीआई के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है जिनकी जांच की जाएगी। इस केस की खास बात यह है कि आर्मी हेडक्वार्टर ने खुद सीबीआई को इसकी लिखित शिकायत दी थी। इस घोटाले में शामिल अधिकारियों पर भर्ती के बदले लोगों से पैसा लेने का आरोप है। इस मामले में रिश्वत कैश के अलावा चेक से भी ली गई है जिसको बाद में बैंक में स्थानांजतरित करा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *