पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू, सभी स्कूल बंद

चंडीगढ़. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र और केरल के बाद पंजाब ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इस बीच पंजाव सरकार ने 4 जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
स्कलों को बंद करने के आदेश, ऑफलाइन होंगी परीक्षा
राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए है, हालांकि मंत्री ने कहा कि शिक्षक स्कूला में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षाएं परीक्षा कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत ऑफलाइन कराई जाएंगी। सिंगला ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराने के लिए जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *