आगरा में कंटेनर और स्कॉर्पियों के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की घटनास्थल पर मौत
आगरा. यूपी के आगरा जिले में गुरूवार की सुबह एत्मादौला क्षेत्र में डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी दिशा में पहुंची स्कॉर्पियों एसयूीव सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गयी। घटना में एसयूीव सवार 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 4 लोगों को गंभीर हालत में एनएस मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नम्बर झारखण्ड का हैं।
![]()
एसयूवी की बॉडी काटकर शव निकालने पड़े
हादसा इतना था कि SUV बुरी तरह डैमेज हो गई। गाड़ी की बॉडी को तोड़कर करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
![]()

