शादी नहीं हुई तो छोटे भाई और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काटा

दतिया. धीरपुरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई व उसकी गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। शादी न होने से आरोपी हीनभावना का शिकार था। क्योंकि छोटे भाई की शादी उससे पहले हो गयी थी। स्वयं की शादी नही होने के पीछे वह छोटे भाई और उसकी पत्नी को ही दोषी मानता था। ऐसा बताते हैं कि स्वयं का घर बसा नही ंतो इसी डिप्रेशन में उसे अपनों का भी संसार उजाड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
क्या है पूरा मामला
ग्राम बेहरूका निवासी संतोष कुशवाह ;28द्ध के छोटे भाई किशन की शादी लॉकडाउन में हो गई थी। उसकी खुद की शादी किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। इसके बाद से वह घर में विवाद करने लगा। वह कहता था कि छोटे की शादी पहले हो गई हैए इसकी वजह से अब उसकी शादी नहीं होगी। इसी बात को लेकर आरोपी संतोष पुत्र हरिदास कुशवाह ने मंगलवार की देर रात छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका से झगड़ा किया। आरोपी संतोष ने कहाए श्मेरी भी शादी कराओए नहीं तो मैं जिंदा रहने नहीं दूंगा।श् हालांकि विवाद के बाद प्रियंका और किशन अपने कमरे में सोने चले गएए लेकिन देर रात आरोपी संतोष ने सोते समय छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की गर्दन काट दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है।

छोटे भाई की पत्नी के पेट में था 6 माह का गर्भ
किशन और प्रियंका की शादी लॉकडाउन में हुई थी और इसके बाद से ही संतोष ने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया था और उसका कहना था घर का कामकाज मैं करूं और शादी किशन की करा दिी गयी। इस बात को लेकर वह सदैव झ्रगड़ा करता था। प्रियंका 6 माह की गर्भवती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *