चरित्र हनन-पति ने पत्नी को फावडे वार कर बेरहमी से कर दी हत्या

ग्वालियर. एक महिला की उसी के पति ने बेरहमी से हत्या कर दी, पति उसके चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने फावड़े से कई वार कर दिये। घटनास्थल पर ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद पति फरार हो घटना बागपुरा थाना क्षेत्र बागपुरा की है।
पुलिस के अनुसार लगभग 8 वर्ष पहले नेहा की शादी बृजकिशोर दोहरे के साथ हुई थी। लगभग एक साल से बृजकिशोर सूरत में रह रहा था वह सूरत में रहकर कलर का काम करता था। इधर गांव में पत्नी नेहा अन्य परिजनों के साथ रहती थी। पिछले दिनों बृजकिशोर सूरत से वापिस आया, तभी से उसका और नेहा का विवाद शुरू हो गया और वह लगातार नेहा पर चरित्र हनन का आरोप लगता आ रहा था। इसी के चलते मंगलवार की रात दोनों में जमकर विवाद हुआ था और इसके बाद उसने फावड़ा उठाकर हमला कर दिया। इससे नेहा की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *