ग्वालियर में फिर खोलना पड़ा आईसीयू, कोरोना के एक्टिव केस हुए 66

ग्वालियर. कोरोना की दूसरी लहर की आहट शहर में भी सुनाई देने लगी है। 23 दिन बाद फिर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आईसीयू को खोला गया है जिसमें एक कोरोना का मरीज भर्ती हो चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले के माथे पर फिर चिंता की लकीरें नजर आने लगी है। दूसरी लहर की आहट के बाद तैयारियों फिर से शुरू कर दी गई है।
जयारोग्य अस्पताल परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक को कोविड वार्ड बनाया गया है। इसमें बने आईसीयू में एक आज शनिवार को भर्ती किया गया है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पिछले 10 फरवरी को सुपर स्पेशियलिटी में आखरी मरीज को स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया था इसके 23 दिन बाद सुपर स्पेशियलिटी में पांच मार्च को कोरोना मरीज भर्ती हुआ है। संक्रमितों के साथ अब एक्टिव केस भी बढ़ने लगे है। शुक्रवार को 858 लोगों की जांच में 6 संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 16568 हो चुकी है। इनमें से 16272 मरीज स्वास्थ्य भी हो चुके है जबकि 66 मरीज अभी शहर के अस्पतालों में इलाज ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *