ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर जीएम बोले जैसे जैसे कोरोना कम होता जायेगा वैसे वैसे ट्रेने बढ़ेगी

ग्वालियर. कोरोना के बाद बन्द हुए ट्रेनों के परिचालन पर उत्तरमध्य रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं, लेकिन जैसे-जैसे कोरोना का प्रभाव कम होता जायेगा। ट्रेनों की संख्या बढ़ती जायेगी। ट्रेनें पूरी तरह से चलने लगेगी, तो विण्डो से टिकट मिलने लगेंगे। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद जीएम त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ग्वालियर रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलेगा। यहां बहुत काम बाकी है। नये कॉम्पलेक्स बनने हैं। इस बीच ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने ग्वालियर से भोपाल के बीच सुबह के समय एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की है।
शुक्रवार को पहले से तय कार्यक्रम के तहत उत्तरमध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनयकुमार त्रिपाठी स्पेशल ट्रेन  से झांसी होते हुए ग्वालियर पहुंचे। यहां से वह धौलपुर गये और वहां निरीक्षण किया। लौटते समय मुरैना रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आने पर स्टेशन मास्टर को 5 हजार रूपये का इनाम भी दिया। इसके बाद वह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां वह चालक एवं परिचालक लॉबी में पहुंचे और स्टाफ व क्षमता के बारे में पूछा। संतुष्ट जबाव नहीं मिलने पर डीईओ रेलवे का फटकार लगाई। इसके बाद वह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते हुए बाहर की ओर आये। यहां रेलवे की प्रदर्शन लगाई गयी थी। इसमें नैरोगेज ट्रेन  के पाटर््स, नट व इंजन जुड़े सामान को रखा गया था।

सांसद ने की जीएम से मुलाकात

इस दौरान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी जीएम से मुलाकात की और अपनी मांगों को रखा। सांसद शेजवलकर ने रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के दौरान गेट नंबर एक के हेरिटेज लुक को यथावत रखने की बात कही। साथ ही, ग्वालियर से भोपाल के लिए सुबह के समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की। इसका स्टॉपेज डबरा और दतिया भी हो। साथ ही, चंबल एक्सप्रेस के वापस संचालक की मांग रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *