रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका तो आरक्षक को चांटा मारा और बंदूक छीनने की कोशिश की

भिंड. सिंध नदी से अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर खनन माफिया ने आरक्षक से मारपीट की और बंदूें छीनने की कोशिश की। वारदात देहात थाना क्षेत्र में बबेड़ी नाके से कुछ दूर की है, आरक्षकों ने कार्रवाई के लिए देहात थाने में आवेदन दिया है।
खनन माफिया के लोग आए और घेरकर अभद्रता की
देहात थाने में आवेदन देकर आए एसएएफ 13वीं बटालियन मुरैन के जवान अशोक शर्मा ने बताया कि उनके साथ साथी आरक्षक किशन लाल, आरक्षक विपिन शर्मा की ड्यूटी बबेड़ी नाके पर थी। बुधवार सुबह नाके से कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रॉयल्टी निकलने की कोशिश कर रही थी तभी इन्हें रोक्कर रॉयल्टी के लिए कहा तो एक ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली भगा ले गया। कुछ देर बाद दो बाइक से खनन माफिया के लोग आए और इन लोगों ने घेरकर अभद्रता की साथ ही कार्रवाई करने से रोका।
आरक्षक को चांटा मारा व बंदूकें छीनने की कोशिश की
इसके बाद एक युवक ने आरक्षक अशोक शर्मा को चांटा मारा इसके साथ ही आरक्षकों से बंदूकें छीनने की कोशिश की लेकिन मौके पर कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो खनन माफिया के लोग बाइक पर बैठकर भाग निकले। वारदात की वीडियो वायरल है इसके बावजूद भी आरक्षक के आवेदन पर एफआईआर नहीं हो सकी है।
वहीं आवेदन में आरक्षकों ने लिखा है कि उनके साथ स्कॉर्पियों ड्राइवर दलवीर सिंह पुत्र राम सेवक सिंह निवासी दोनियापुरा था और खनन माफिया ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और ड्राइवर से मोबाइल छीन ले गए। आवेदन में आरोपितों की बाइक के नम्बर भी लिखे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *