लूट की 2 घटनाओं में लुटेरों को 1 घंटे के अन्दर हथियर एवं लूट के माल सहित गिरफ्तार
ग्वालियर. बुधवार की शाम एएसपी सत्येेन्द्रसिंह तोमर को सूचना मिली की कुछ लुटेरे ऑटो में सवार होकर थाना झांसी रोड क्षेत्र में सिंध बिहार कॉलोनी से इंदरगंज की तरफ भागे हैं। इसी सूचना पर टीआई इंदरगंज शैलेन्द्र भार्गव द्वारा थाना पुलिस बल घेराबंदी कर उक्त लुटेरों को ऑटो समेत धरदबोचा। पकड़े गये लुटेरों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह लूट करने के इरादे से सिंध बिहार स्थित एक मकान में कोरियर बाले बनकर घुसे थे। परन्तु मकान में मौजूद महिलाओं द्वारा शोर मचाये जाने से वह उनका छींनकर वहां से ऑटो में सवार होकर भाग निकले थे। पुलिस ने लुटेरों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा मय जिन्दा राउण्ड, लाल मिर्ची पाउडर का पैकेट व बीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार बदमाशों पर थाना इंदरगंज में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर ग्वालियर शहर में हुई अन्य लूटों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
व्यापारी और पुलिस कर्मियों का किया सम्मान
सिंधबिहार से लूट करके भाग रहे लुटेरों का पीछा करके दबोचने वाले पुलिस कर्मियों और व्यापारी राजू चड्डा को एसपी अमित सांघी ने पुरूस्कृत किया। ऐसा बताया गया है कि जब मां-बेटी बदमाशों से मुकाबला कर रही थीं तभी उनका बेटा भी पहुंच गया। इस पर बदमाश कट्टा अडाकर युवती का मोबाइल लूट कर भागे और नदी गेट से ऑटो में बैठकर भागने की कोशिश की। लेकिन युवक ने घर से इंदरगंज चौराहे तक लगभग 1.1 किमी दौड़कर पीछा किया और इंदरगंज थाने थाने के सामने व्यापारी राजू चड्डा और पुलिस ने मिलकर बदमाशों को दबोच लिया। इन लुटेरों का नाम रंजीत बाल्मीक निवासी जेएएच कैम्पस और विजय यादव निवासी अजयपुर के बताये गये है।
एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर की सूचना पर टीआई इंदरगंज शैलेन्द्र भार्गव, एसआई रशीद खान, जीवन मिश्रा, हैड कान्स्टेबल नरेन्द्र सिंह भदोरिया, आरक्षक सेवाराम भदोरिया, आदि ने चारों ओर घेराबंदी कर लुटेरों को दबोचने में कामयाबी मिली।
