तलघर में दुकानें हटाकर पार्किंग करने की कार्यवाही, 6 दुकानें तोड़ी गयी
ग्वालियर. नगरनिगम ने माननीय हाईकोर्ट में लगी याचिका के तहत बालाबाई का बाजार और चिटनिस की गोठ में बने तलघर में पार्किंग और बन्द करने की कार्यवाही की गयी है। इस बीच निगम के अधिकारियों और दुकानदारों के बीच कहासुनी हुई हैं। बालाबाई के बजार में शिवा कॉम्पलेक्स के तलघर में 6 दुकानों को हटाकर पार्किंग बनाने की कार्यवाही की गयी है।
बालाबाई का बाजार में विपिन गुप्ता के शिवा कॉम्पलेक्स के तलघर में 6 दुकानों को हटाकर पार्किंग बनाने के बीच दुकानदार राजेश गोयल और निगम के अधिकारियों क्षेत्रीय अधिकारी राजीव सोनी के बीच कहासुनी हो गयी थी इसके लिये दुकानदार को सामान हटाने के लिये समय दिया गया है।
सरिता सुधीर गुप्ता के भवन के तलघर में बनी एक दुकान को पाटकर बन्द कर दिया गया उसमें पार्किंग करना संभव नहीं होने की वजह से दुकान को पाट दिया गया है। तलघरों को बन्द कर पार्किंग बनाने की कार्यवाही में नगरनिगम की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी राजीव सोनी, एसीपी सत्येन्द्र यादव, भवन अधिकारी पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, भवन निरीक्षक सत्येन्द्र भदौरिया और बृजबिहारी चन्दसोरिया आदि लोग मौके पर मौजूद थे।
