8 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, राज्यपाल आनंदीबेन मप्र में 7 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर,

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, सीएम शिवराज की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से हुई। अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 7 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रही है।
8 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है
जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजधानी भोपाल पहुंचेगी। इससे चर्चा तेज है कि 8 दिसंबर को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है हालांकि आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन शिवराज की सिंधिया से मुलाकात उसके बाद दिल्ली दौरे से उनके वापस लौटते ही राज्यपाल का दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचना इस बात की ओर इशारा जरूर करता है कि मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
दावेदारों में फंस सकता है पेच
कई विधायक मंत्री पद के लिए दावेदारी जता रहे है। मौजूदा मंत्रिमंडल में 28 मंत्री शामिल है अब केवल 6 मंत्री और बन सकते है। इनमें गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। चार नाम कौन होंगे इस पर सबकी निगाहें टिकी है हालांकि किसी भी मंत्रिमंडल में तीन से चार मंत्री पद खाली रखे जाते है ऐसे में माना जा रहा है कि सिर्फ गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट को ही मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *