सुशील मोदी को अन्न से जुड़ा मंत्रालय देंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली. बिहार में वित्त विभाग संभालने का लंबा अनुभव रखने वाले प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्न से जुड़े दो में से एक मंत्रालय देंगे यह लगभग तय हो गया है। बुधवार को सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा के लिए नामांकन के पहले ही दिल्ली में इसकी बात लगभग पक्की हो चुकी है। सुशील कुमार मोदी को रामविलास पासवान की खाली सीट से राज्यसभा भेजकर केंद्र में मंत्रालय दिया जाएगा। सुशील को राज्यसभा का टिकट भी मिल गया है और पिछले चार दिनों के अंदर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके लिए मंत्रालय भी लगभग तय कर लिया है।
नरेंद्र सिंह को दूसरी जिम्मेदारी देते हुए सुशील को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है
किसानों को मंडी से संबंधित कानून की हकीकत से रू-ब-रू कराने और उन्हें आंदोलन से रोकने की रणनीति में नाकाम होने के आधार पर केंद्र में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी बदलने की तस्वीर सामने आ सकती है। ऐसा हुआ तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल कर नरेंद्र सिंह तोमर को दूसरी जिम्मेदारी देते हुए सुशील मोदी को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। अगर पीएम इसके लिए तैयार नहीं हुए तो सुशील मोदी के लिए दिवंगत रामविलास पासवान के खाद्य-आपूर्ति मंत्रालय की कुर्सी तैयार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *