ग्वालियर अंचल के किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन के में शामिल होने के लिए रवाना हुए

ग्वालियर. जिले और अंचल के सैंकड़ों किसान एकजुट होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए है, रास्ते में किसी तरह की समस्या ना आए इसे देखते हुए राशन पानी की पूरी व्यवस्था किसान साथ लेकर चल रहे है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में राशन पानी का सामान भराकर अंचल के सारे किसान चीनोर के घर सौंदी के गुरूद्वारे पर एकत्रित हो हुए। अंचल के हर घर से एक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को इस आंदोलन में शामिल करने की अपील किसान संगठनों ने की थी।
इस अपील पर फोकस करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए घरों से चल पड़े है। आंदोलन को लेकर किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार का जो रवैया और किसानों के आंदोलन से जो अनदेखी की जा रही है वो ठीक नहीं है। वहीं जब तक किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक दिल्ली आंदोलन में अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *