पुलिस ने 80 हजार रूपये का इनामी डकैत बैजू को दबोचा, अपहरण से मुक्त कराया चरवाहा

शिवपुरी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 80 हजार रूपये का इनामी डकैत बैजू गुर्जर को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने 80 हजार रूपये के इनामी डकैत के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। लेकिन नाम उजागर नहीं किया गया है। बैजू गुर्जर गैंग ने एक दिन पूर्व एक चरवाहे का अपहरण कर लिया था जिसे पुलिस ने सशकुल अपहरण से मुक्त करा लिया है।
आपको बता दें कि घटनाक्रम कुछ इस तरह है कि मंगलवार को 80 हजार रूपये के इनामी डकैत बैजू गुर्जर ने एक रेवाड़ी का अपहरण कर लिया गया था और साथ ही 10 लाख रूपये की फिरौती की डिमांड की थी। इस पर शिवपुरी पुलिस ने इस मामले में 12 घंटे में सफलता मिली है। टीला सुनाज के जंगल में सुबह तड़के 4 बजे डकैत के गैंग को पुलिस ने चारो ओर घेराबंदी कर पहले तो गिरोह ने गोलीबारी की और बदले में पुलिस ने भी गोलियां फायर की तो डकैत गिरोह भागने लगा और पकड़ को भी छोड़ दिया। पुलिस ने पकड़ को अपनी निगरानी में लेकर घेराबंदी की है और जिस पर इनामी डकैत पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
लिखी फिरौती की चिट्ठी के साथ एक छोड़ा
पिछले कुछ दिनो से ग्वालियर-चम्बल में जंगल में सक्रिय 80 हजार रूपये का इनामी डकैत बैजू गुर्जर दहशत का दूसरा बनाम बन चुका था। लगभग एक माह से जंगल में उसकी मूवमेंट काफी कम हो गयी थी लेकिन मंगलवार को उसने वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। मंगलवार को बैजू गैंग ने कोलारस थाना क्षेत्र स्थित टीला सुनाज के जंगल से राजस्थानी चरवाहा 35 वर्षीय मुंशीराम रेबाडी पुत्र गेवाराम रेबाड़ी निवासी देवरी पाली राजस्थान और गनपत जाट निवासी धाकड़ खेड़ नागौर राजस्थान को बैजू गुर्जर गिरोह ने अपहरण कर लिया था। डकैतों ने पहले दोनों को अपहरण किया और बाद में एक को फिरौती की पत्र के साथ छोड़ दिया था और जिसमें 10 लाख रूपये की मांग की थी।

बुधवार सुबह होते ही डकैत गिरोह के सदस्यों का पुलिस से सामना हो गया

डकैतों द्वारा अपहरण किए गए चरवाहे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और अपह्रत किए गए युवक को छुड़ाने के लिए कोलारस थाना, सुरवाया थाना, खोड़ थाना, तेंदुआ थाना पुलिस और एंटी डकैत स्क्वाड की टीम को जंगल में सर्चिंग के लिए उतारा। बुधवार सुबह होते ही डकैत गिरोह के सदस्यों का पुलिस से सामना हो गया। डकैतों को देखकर पुलिस ने चेतावनी दी परंतु डकैतों ने पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिए। बदले में पुलिस ने फायर किए। गिरोह के सदस्यों ने अपने आप को चारों ओर से घिरा पाकर अपह्रत चरवाहे को छोड़ा और जंगल के अंदर भाग गए। इस मुठभेड़ में पुलिस ने डकैत गिरोह के एक 80 हजार इनामी डकैत को पकड़ लिया है। 80 हजार इनामी को पकड़ने की पुष्टि आईजी अविनाश शर्मा ने की है पर पकड़े गए डकैत का नाम नहीं बताया है। गिरोह के मुखिया बैजू पर ही 80 हजार का इनाम था। 30 हजार राजस्थान और 50 हजार मध्य प्रदेश पुलिस से उस पर इनाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *