कार पर ट्रक पलटने से घटनास्थल पर 8 की मौत 2 घायल

कोशांबी. यूपी के कोशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 2 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।
क्या है पूरा मामला
कड़ा कोतवाली के देवीगंज चौराहे के पास बुधवार की सुबह तड़के गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कोर्पियों के ऊपर पलटने से 8 लोगों की मौत हो गयी। हादसे में दूल्हे की बहन, भांजा, चाची, चचेरी बहन, मामी और ममेरे भाई सहित 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 2 लड़कियों ने स्कोर्पियों से कूदकर किसी तरह से जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *