कनाडिया और भंवरकुआं थानों में हथियार रखनें में लापरवाही से इंदौर आईजी खफा, 2 टीआई लाइन अटैच

इंदौर आईजी योगेश देशमुख ने बुधवार को थानों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को जांचा। कनाडिया और भंवरकुआं थाने पहुंचे आईजी यहां की व्यवथाओं से इतने नाखुश नजर आए की थाना प्रभारियों को अटैच कर दिया। आईजी ने निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्था, मालखाना सहित हथियार रूम और रिकार्ड रूम में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। इसके पहले ही मंगलवार को आईजी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान भी पुलिस वाहन के भीतर जाकर कंडीशन को देखा। निरीक्षण के दौरान ही एमटीओ (मोटर ट्रªंासपोटर्स ऑफिसर) को जमकर फटकार भी लगाई थी।
आईजी बुधवार की सुबह सबसे पहले कनाडिया थाना पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाएं ऐसी थी कि थाने के बाहर चूने की लाइन तक नहीं डाली थी। इसके अलावा थाने के भीतरी हिस्से, मालखाने और हथियार रूप में भी अनियमितताएं पाई गई है। मौके पर मौजूद कनाडिया थाना प्रभारी आरडी कनवा को आईजी ने मौके पर ही लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद वह थाना भंवरकुआं पहुंचे और यहां पर हथियार गृह, मालखाना, रिकोर्ड रूम सहित पूरे थाने का निरीक्षण किया। यहां तक कि व्यवस्थाओं से भी आईजी नाखुश नजर आए। उन्होनें टीआई इंद्रेश त्रिपाठी को भी लाइन अटैच कर दिया।
रिकॉर्ड में मिली अनियमिततायें
आईजी देशमुख ने कहा है कि यह पुलिस की एक सुधारात्मक व्यवस्था है, निरीक्षण के माध्यम रिकॉर्ड चेक होता है और सिस्टम के तहत जानकारी ली जाती है पुलिस एक व्यवस्था के तहत काम करती है। इसी जानकारी को लेने के लिये कई थानों का निरीक्षण किया गया है। भंवरकुआं और कनाडिया थाने के टीआई को लाइन अटैच करने के लिये कहा कि अनियमितताये ंतो रहती है, लेकिन कुछ गंभीर अनियमिततायें मिलने पर हम कार्यवाही करते हैं। पुलिस में जितने भी प्रकार के रिकॉर्ड होते हैं, उन सभी को मैंने चेक किया और यहां पर बहुत सी खामियां मिली हैं, इसकी जांच करवा रहे हैं। औचक निरीक्षण में कोई भी अधिकारी कभी भी कर सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *