नगरनिगम एक्शन मोड-’ नो पार्किंग में पार्क थीं पिज्जा हट की 9 गाडियां, निगम ने की जब्त

ग्वालियर. सुबह सुबह नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया है। इस दौरान गुरूद्वारा के सामने पिज्जा हट की 9 गाडियां सडक पर नो पार्किंग में खडी थी। तत्काल इनको जब्त कर निगम के गोदाम पहुंचाया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर चेतावनी दी गई है।
बुधवार की सुबह निगम आयुक्त संदीप माकिन ने शहर के गुरूद्वारा के पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है। जब निगम आयुक्त गुरूद्वारा के सामने मॉल के पास पहुंचा तो नो पार्किंग के बोर्ड से बांधकर पिज्जा हट के 9 दा ेपहिया वाहन खडे थे। ये देखकर निगम आयुक्त नाराज हुए और सभी वाहनो को जब्त कराया गया है। इसके बाद डीडी मॉल पर गंदगी पाए जाने पर दोनों पट्टियों पर खुद खडे होकर सफाई कराई है। साथ ही स्थानीयों दुकानदारों को कहा है कि वह अपने आस पास सफाई रखें और अपनी दुकान के बहार डस्टबिन जरूर रखें जिससे गंदगी ना हो सके।
निरीक्षण में गौमाता सेल्फी प्वाइंट के पास गंदगी पाए जाने पर सफाई कराई गई। इसके ही गुरूद्वारा कमेटी सदस्यों से भी सफाई बनाये रखने में सहयोग करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *