अब सिटी प्लान प्रदीप के रिश्तेदार भी ईओडब्ल्यू के निशाने पर, स्विट्जरलैंड भी जा चुका है

ग्वालियर. ईओडब्ल्यू को संदेह है कि पहले से होशियार प्रदीप वर्मा की बेनामी संपत्ति करीबी रिश्तेदार व मित्रों के नाम पर हो सकती है। पड़ताल में इन लोगों को रडार पर लिया गया है। संदेह का प्रमुख कारण प्रदीप वर्मा के अलीशान बंगले में सोने की एक लोंग तक नहीं मिलने से हुआ है। आशंका है कि आरोपित के खिलाफ लोकायुक्त में जांचे चलने से वह पहले से अलर्ट था इसलिए उसने पहले से रिश्वत से अर्जित की गई संपत्तियों को स्मार्ट तरीके से दूसरों के नाम पर व खातों में पहुंचा दी है।
प्रदीप के बंगले पर मारे गए छापे में मिलीं 6 बैंकों के 12 खातों को मंगलवार को बैंक खुलते ही सीज करा दिया गया और इन खातों से हुए लेन-देन व जमाराशि की जानकारी भी ईओडब्ल्यू ने मांगी है। इन खातों में से केवल 3 खातों की जमा राशि की जानकारी मिल पाई है। इन खातों में एक लाख से कम की राशि है।
स्विट्जरलैंड भी जा चुका है
ईओडब्ल्यू के हाथ एक पत्र लगा था इस पत्र में प्रदीप वर्मा ने विभाग से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी। पड़ताल में पता चला है कि आरोपित स्विट्जरलैंड की यात्रा कर चुका है। ईओडब्ल्यू पता लगा रही है कि प्रदीप कब और किन लोगों के साथ कब स्विट्जरलैंड गया था।
बारीकी से पड़ताल की जा रही फाइलों की
डीएसपी सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदीप वर्मा के घर से मिली नगर निगम की फाइलों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। अभी तक इन फाइलों में नगर निगम के दफ्तर से चोरी गईं 12 फाइलों में कोई फाइल नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *