प्रदीप वर्मा के बैंक अकाउंट और लॉकर को सीज करने के लिये बैंकों को नोटिस जारी

ग्वालियर. नगर निगम के सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को 5 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया था मंगलवार की सुबह संपत्ति की जानकारी और बैंक की जानकारी के लिये सुबह 9 बजे ईओडब्ल्यू सभी बैंकों लेनदेन, लॉकर की जानकारी लेने के लिये 6 टीमों को रवाना किया था। यह सारी कार्यवाही एसपी अमित सिंह की देख रेख में हो रही है। विवेचना अधिकारी ने बताया कि इसमें 5 पेन कार्ड मिले हैं जिनका इनकम टैक्स विभाग से वेरीफाई किया जायेगा। सबसे चौंका देने वाली यह मिली है प्रदीप वर्मा के पास सोने का एक तिनका भी नहीं मिला हैं।
मंगलवार की सुबह 9 बजे ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह ने 6 टीमों को रवाना किया गया है। ग्वालियर के सभी बैकों के मुख्यालय में नोटिस जारी कर सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा और उनके परिजनों के बैंक अकाउंट को सीज करने के लिये नोटिस जारी किये गये है। आपको बता दें कि प्रदीप वर्मा और उनके परिजनों के लगभग 12 अकाउंट बताये गये हैं।
इन बैंकों को नोटिस जारी किया
माधवगंज चौराहा स्थित आंध्रा बैंक में 2 खाते, सराफा बाजार स्थित यूको बैंक में 1 खाता, यातायात नगर स्थित एसबीआई बैंक में 1 खाता, ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 1 खाता, पंजाब नेशनल बैंक में 1 खाता, बहोड़ापुर स्थित एक्सेस बैंक में 1 खाता, विनयनगर स्थित सैन्ट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में 2 खाते है। टीम के पास लगभग 12 खातों की जानकारी है।
ईओडब्ल्यू की टीम
बैंकों में अकाउंट और लॉकर को सीज करने के लिये एसआई घनश्याम सिंह भदौरिया, पारूल चन्देल, नम्रता भदौरिया, नीतू गुर्जर और भीष्म तिवारी सुबह बैंकों को नोटिस तामिल कराने में जुटे रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *