खरीदी केन्द्र पर अनियमितता पाए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निलंबित, 3 अधिकारियों को नोटिस

ग्वालियर समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा खरीदी केन्द्र पर अनियमिततायें पाए जाने पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुरार पंकज करोसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने एवं सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण को समय-सीमा में न निपटाने पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन सभी विभागीय अधिकारियों का प्रथम दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री एम पी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण एवं कार्यपालन यंत्री पीआईयू सेल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं

माफियाओं के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जिले में माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इनमें खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले, भू-माफियाओं के साथ-साथ अन्य प्रकार के माफियाओं के विरूद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। सभी अनुविभागीय राजस्व अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई करें। माफियाओं के विरूद्ध प्रकरण कायम करने के साथ-साथ जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *